विटामिन B 12 हमारे शरीर के लिए एक अति महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक माना जाता है यह हमारे तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के स्वास्थ्य के लिए सही माना जाता है एवं हमारे शरीर में रक्त के लाल होने एवं रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बनाए रखने में एक अहम भूमिका अदा करता है। कुछ लोग अपने खानपान में पर्याप्त विटामिन B 12 का सेवन नहीं करते हैं जिसके कारण इन्हें विटामिन B 12 की कमी हो जाती है।
विटामिन बी की कमी से कई प्रकार से लक्षण उभर कर आ जाते हैं जिनमें से कुछ गंभीर एवं लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां होती है। इस ग्रुप में हम बात करेंगे कि आप विटामिन B 12 की कमी के लक्षणों को कैसे पहचान सकते हैं तथा आप किन किन पोषक तत्वों की सहायता से इस कमी को दूर कर सकते हैं आइए चर्चा करते हैं विटामिन B 12 की कमी के लक्षणों के बारे में
विटामिन बी12 क्या है और यह क्यों जरूरी है ? ( What is Vitamin B12, and Why is it Important ? )
बता दें कि विटामिन B 12 पानी में घुलनशील होता है तथा क्या हमारे शरीर में तंत्रिका तंत्र लाल रक्त कणिकाएं एवं स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के लिए उत्तरदाई होता है। विटामिन B 12 हर कोशिका के चयापचय की प्रक्रिया मैं शामिल होता है तथा या हमारे शरीर में भोजन को ऊर्जा के रूप में बदलने में मददगार साबित होता है। यहां हमारे शरीर में डीएनए संश्लेषण की प्रक्रिया तथा।
होमोसिस्टीन के स्तरों का नियमन करने के लिए भी विटामिन B 12 कारगर साबित होता है। यह एक अमीनो एसिड होता है जो कि हृदय रोग से जुड़ा हुआ होता है। हमारा शरीर स्वयं विटामिन B 12 का उत्पादन नहीं कर सकता है इसलिए हमें ऐसा भोजन अपने खानपान में ऐड करना होता है जिससे कि विटामिन B 12 भरपूर मात्रा में हमारे शरीर में आ जाए। हमें कुछ भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए ।
जिसमें से मांस ,मच्छी ,अंडा प्राथमिक भोजन है। जो लोग शाकाहारी होते हैं उन लोगों में अधिकतर विटामिन B 12 की कमी पाई जाती है। इसीलिए उन लोगों को ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन B 12 अधिक मात्रा में पाया जाता है।
सुन्नता और झुनझुनी संवेदनाएं ( Numbness and Tingling Sensations )
थकान एवं कमजोरी का होना विटामिन B 12 की कमी का हम कारण हो सकता है । क्योंकि हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाओं के उत्पादन में विटामिन B 12 अहम भूमिका निभाता है जिस कारण से लाल रक्त कणिकाएं नहीं बन पाती है और ऑक्सीजन शरीर की पर्याप्त कोशिकाओं में नहीं पहुंच पाता है जिसके कारण थकान एवं कमजोरी का सामना करना पड़ता है।
थकान और कमजोरी ( Fatigue and Weakness )
पैरों का सुन्न हो जाना तथा झुनझुनी सनसनी का पैदा होना भी विटामिन B 12 की कमी का कारण हो सकता है। क्योंकि तंत्रिका की कोशिकाओं को कवर करने और उनकी रक्षा करने के लिए जो माइेलिन शीथ की आवश्यकता होती है वहां विटामिन B 12 बनाता है एवं विटामिन B 12 नही होने के कारण हमें इन दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
संज्ञानात्मक गिरावट (संज्ञानात्मक गिरावट )
मस्तिष्क के कार्य एवं संज्ञानात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी विटामिन B 12 की आवश्यकता होती है। क्योंकि इसकी कमी के कारण आपको ग्राम स्मृति में हानि होना तथा ध्यान केंद्रित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।
एनीमिया (Anemia )
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि लाल रक्त कणिकाओं के उत्पादन के लिए विटामिन B 12 अधिक उपयोगी होता है एवं इसकी कमी से आपको एनीमिया रोग हो सकता है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें हमारे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। क्योंकि विटामिन B 12 की कमी के कारण हमारे शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं।
अवसाद और मनोदशा में परिवर्तन (Depression and mood changes)
विटामिन B 12 सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन करने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका को अदा करता है। क्योंकि हमारे मूड को नियंत्रित करने में भी कारगर होते हैं।
बता दें कि विटामिन B 12 की कमी से आपको अवसाद एवं मूड में बदलाव के लक्षण शामिल हो सकते हैं।
पाचन संबंधी समस्याएं (Digestive problems)
पाचन तंत्र के स्वस्थ कार्य के लिए भी बी विटामिन B 12 कारगर साबित होता है। क्योंकि विटामिन बेटा भी कमी से आपको भूख नहीं लगना ,दस्त कब्ज, एवं विभिन्न प्रकार की भोजन पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
क्या होता है ? जब विटामिन B 12 की कमी अनुपचारित हो जाती है? (What happens when vitamin B12 deficiency goes untreated ?)
यदि हम विटामिन B 12 का उपचार समय पर ना करें तो इससे हमारे शरीर को अधिक नुकसान हो सकता है। क्योंकि यहां एक लंबे समय तक चलने वाली बीमारी बन जाएगी तथा अनुपचारित विटामिन B 12 से जुड़ी अनेक परेशानीया आपको होंगी । जिनमे से कुछ निम्न हैं।
चेता को हानि (Nerve damage )
माइेलिन शीथ हमारे तंत्रिका तंत्र को सुरक्षित रखने एवं तंत्रिका कोशिकाओं को कवर करने के लिए भी विटामिन B 12 की अति आवश्यकता होती है क्योंकि विटामिन B 12 तंत्रिका कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है।
विटामिन B 12 की कमी से तंत्रिका क्षति हो सकती है । जो की अपरिवर्तनीय होती है।
हानिकारक रक्तहीनता (Pernicious anemia)
घातक रक्ताल्पता एनीमिया रोग का एक गंभीर रूप है। क्योंकि जब हमारा शरीर बिटामिन B 12 आपको अवशोषित नहीं कर पाता है। तो यह ऑटोइम्यून की स्थिति पैदा कर सकता है जो कि हमारे पेट में स्थित कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।
हृदवाहिनी रोग (Cardiovascular disease)
विटामिन B 12 की कमी से हमारे शरीर में होमोसिस्टीन का स्तर बढ़ सकता है। जो कि हमारे ह्रदय रोग के लक्षणों को और बढ़ा सकता है जिसके कारण हृदय से संबंधित अनेक प्रकार की बीमारियां हो जाती है। जिन्हें रिकवर करना हमारे शरीर के लिए आसान नहीं होता है।
विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करें ? (How to remove Vitamin B12 deficiency?)
विटामिन B12 का उपचार करना इतना भी कठिन कार्य नहीं है आप अपने खानपान में बदलाव करके इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं।
आप डॉक्टर के परामर्श के सहायता से विटामिन ई के टेबलेट इंजेक्शन एवं खुराक ले सकते हैं जिससे कि आपके शरीर में विटामिन B 12 की मात्रा बढ़ने लगेगी और आपका शरीर दोबारा से स्वस्थ होने लगेगा।
आहार परिवर्तन (Dietary changes)
कुछ खाद्य पदार्थ विटामिन बी से भरपूर होते हैं जैसे मांस मछली अंडा डेयरी का दूध एवं अन्य कई प्रकार के स्रोत हैं।
फोर्टिफाइड फूड्स : कुछ फोर्टिफाइड फूड्स जिसमें विटामिन B 12 अधिक मात्रा में पाया जाता है जैसे कि सोया मिल्क, ब्रेकफास्ट सीरियल्स, तथा शाकाहारी के लिए अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध होते हैं।
इंट्रानेजल विटामिन बी 12: नाक के माध्यम से भी विटामिन B 12 का एक रूप प्रशासित किया जाने मे मदत मिलती है।
नियमित बी 12 इंजेक्शन (Regular b12 injections )
जो लोग विटामिन B 12 की कमी से परेशान होते हैं वह लोग अधिकतर नियमित रूप से डॉक्टर के परामर्श की सहायता से इंजेक्शन लेते हैं।
आपको अपने खान-पान में विशेष ध्यान रखना है एवं विटामिन B 12 की कमी का शीघ्र पता लगाना है एवं उसकी कमी की पूर्ति के लिए आपको पूर्ण रूप से प्रयत्न करना है।
यदि आपको विटामिन B 12 की कमी है तो आपको
निसंदेह हमेशा इस बीमारी को कम करने तथा विटामिन B 12 की पूर्ति करने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।